आलू की अच्छी उपज और गुणवत्ता के लिए पोषक तत्वों का संतुलित प्रबन्धन बहुत जरुरी है |
मुख्य पोषक तत्व एवं उनका महत्त्व
तीन मुख्य पोषक तत्व होते हैं , जो हर फसल के लिए महत्वपूर्ण होते है ,इनकी मात्रा फसल , मिटटी एवं जलवायु के अनुसार देना जरुरी होता है ,नाइट्रोजन , फॉस्फोरस और पोटाश यह तीन मुख्य पोषक तत्व होते हैं |
नाइट्रोजन का महत्त्व
नाइट्रोजन पौधों की तेज और मजबूत वृद्धि कंद उपज और गुणवत्ता तीनो को प्रभावित करता है | इसकी कमी से पौधे कमजोर और धीमी वृद्धि , पत्तियां पीली और निचली पत्तिय झडती हैं , और इसकी अधिक मात्रा देने से कंद बनने में देरी , कंद विकास का समय घटता है जिससे कुल उपज कम होती है | इसलिए नाइट्रोजन को संतुलित मात्रा में देना बहुत जरुरी होता है |
आलू में नाइट्रोजन देने का सही समय
आलू की फसल में नाइट्रोजन को देना मिटटी , किस्म एवं जलवायु पर निर्भर करता है |
सामान्य स्थित में
- आधी मात्रा बुबाई के समय और शेष आधी मात्रा टॉप ड्रेसिंग के समय दे |
हिमालय क्षेत्र में
यहाँ फसल की अवधि सामान्य से ज्यादा होती है इसलिए नाइट्रोजन को तीन बार में देना उचित होता है ,
- बुबाई के समय
- टॉप ड्रेसिंग में
- 40-50 दिन के बाद
लेट ब्लाइट प्रभावित क्षेत्र में
- कुल नाइट्रोजन का 2/3 भाग बुबाई के समय और शेष 1/3 भाग टॉप ड्रेसिंग के समय दे
आलू में गोवर खाद का महत्त्व

आलू की फसल में गोवर खाद का बहुत महत्त्व है , यह मिटटी की उर्वरता बढाता है इसमें कार्बनिक पदार्थ और एसिड्स जैसे : ह्यूमिक एसिड पाया जाता है , यह एसिड फॉस्फोरस फिक्सेशन को कम करने में मदद करता है , जिससे फसल को फॉस्फोरस की पर्याप्त मात्रा मिल पाती है | 10-15 टन /hc अच्छी सड़ी हुई खाद अवश्य डाले आलू बुबाई से पहले खेत तैयारी में |
फॉस्फोरस
- जड़ विकास में सहायक
- कोशिका विभाजन और जल प्रणाली के विकास में सहायक
- फसल की जल्दी परिपक्वता में मदद करता है
- मध्यम आकार के कंदों की संख्या बढाता है
- उचित मात्रा में देने पर स्टार्च और विटामिन C की मात्रा बढती है
- अधिक मात्रा में देने से प्रोटीन कि मात्रा घटती है
पोटाश
- प्रकाश संश्लेसण क्रिया में सहायक
- बड़े आकर के कंदों की संख्या बढाता है
- पौधों को नमी व् तनाव से बचाता है
- भण्डारण क्षमता बढाता है
- छिलके को मजबूत बनाता है
- सडन कम करता है
npk की प्रोयोग की मात्रा
मैदानी जोन में – N 180-240 kg/हेक्टेयर , P 80-100 kg /hc , K 100 -150 kg /hc यह एक अनुसंसित मात्रा है
अगर आप आलू की खेती की कम्पलीट जानकारी जानना चाहते है तो हमारी eBook पढ़े
