खाद

Potato Farming : आलू की खेती में उर्वरक प्रबंधन

आलू की अच्छी उपज और गुणवत्ता के लिए पोषक तत्वों का संतुलित प्रबन्धन बहुत जरुरी है |

मुख्य पोषक तत्व एवं उनका महत्त्व

तीन मुख्य पोषक तत्व होते हैं , जो हर फसल के लिए महत्वपूर्ण होते है ,इनकी मात्रा फसल , मिटटी एवं जलवायु के अनुसार देना जरुरी होता है ,नाइट्रोजन , फॉस्फोरस और पोटाश यह तीन मुख्य पोषक तत्व होते हैं |

नाइट्रोजन का महत्त्व

नाइट्रोजन पौधों की तेज और मजबूत वृद्धि कंद उपज और गुणवत्ता तीनो को प्रभावित करता है | इसकी कमी से पौधे कमजोर और धीमी वृद्धि , पत्तियां पीली और निचली पत्तिय झडती हैं , और इसकी अधिक मात्रा देने से कंद बनने में देरी , कंद विकास का समय घटता है जिससे कुल उपज कम होती है | इसलिए नाइट्रोजन को संतुलित मात्रा में देना बहुत जरुरी होता है |

आलू में नाइट्रोजन देने का सही समय

आलू की फसल में नाइट्रोजन को देना मिटटी , किस्म एवं जलवायु पर निर्भर करता है |

सामान्य स्थित में

  • आधी मात्रा बुबाई के समय और शेष आधी मात्रा टॉप ड्रेसिंग के समय दे |

हिमालय क्षेत्र में

यहाँ फसल की अवधि सामान्य से ज्यादा होती है इसलिए नाइट्रोजन को तीन बार में देना उचित होता है ,

  • बुबाई के समय
  • टॉप ड्रेसिंग में
  • 40-50 दिन के बाद

लेट ब्लाइट प्रभावित क्षेत्र में

  • कुल नाइट्रोजन का 2/3 भाग बुबाई के समय और शेष 1/3 भाग टॉप ड्रेसिंग के समय दे

आलू में गोवर खाद का महत्त्व

गोवर खाद
गोवर खाद

आलू की फसल में गोवर खाद का बहुत महत्त्व है , यह मिटटी की उर्वरता बढाता है इसमें कार्बनिक पदार्थ और एसिड्स जैसे : ह्यूमिक एसिड पाया जाता है , यह एसिड फॉस्फोरस फिक्सेशन को कम करने में मदद करता है , जिससे फसल को फॉस्फोरस की पर्याप्त मात्रा मिल पाती है | 10-15 टन /hc अच्छी सड़ी हुई खाद अवश्य डाले आलू बुबाई से पहले खेत तैयारी में |

फॉस्फोरस

  • जड़ विकास में सहायक
  • कोशिका विभाजन और जल प्रणाली के विकास में सहायक
  • फसल की जल्दी परिपक्वता में मदद करता है
  • मध्यम आकार के कंदों की संख्या बढाता है
  • उचित मात्रा में देने पर स्टार्च और विटामिन C की मात्रा बढती है
  • अधिक मात्रा में देने से प्रोटीन कि मात्रा घटती है

पोटाश

  • प्रकाश संश्लेसण क्रिया में सहायक
  • बड़े आकर के कंदों की संख्या बढाता है
  • पौधों को नमी व् तनाव से बचाता है
  • भण्डारण क्षमता बढाता है
  • छिलके को मजबूत बनाता है
  • सडन कम करता है

npk की प्रोयोग की मात्रा

मैदानी जोन में – N 180-240 kg/हेक्टेयर , P 80-100 kg /hc , K 100 -150 kg /hc यह एक अनुसंसित मात्रा है

अगर आप आलू की खेती की कम्पलीट जानकारी जानना चाहते है तो हमारी eBook पढ़े

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select your currency
INR Indian rupee